Wednesday, December 31, 2014

जॉर्जियन कैलंडर नववर्ष की बहुत बहुत शुभकामनाएं

प्यारे दोस्तों जॉर्जियन कैलंडर के नववर्ष की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

हम सभी पश्चिमी सभ्यता में इतना खोते जा रहे हैं कि हम अपनी पुरातन सनातन भारतीय संस्कृति का तिरस्कार करते जा रहे हैं। मैं यह नहीं कहता कि पश्चिमी सभ्यता में कोई बुराई है परन्तु हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को भी नहीं भुलाना चाहिए। जिस प्रकार हम १ जनवरी को जॉर्जियन कैलंडर के नववर्ष को उत्साह पूर्वक मनाते हैं ठीक उसी प्रकार हमको "चैत्र शुक्ल प्रतिपदा" (हिन्दू नववर्ष) को भी हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिये।

साभार
निशान्त पन्त

Saturday, October 11, 2014

शेर की हुँकार : बुलेट का जवाब बुलेट

लोग बोल रहे हैं की सीमा पर पाकिस्तान की फायरिंग में 15 लोगों की मौत हो गयी है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी चुप क्यूँ है? कुछ बोल क्यूँ नहीं रहे?

मोदी जी बुलेट का जवाब बुलेट से देना जानते हैं और उन्होंने ठीक ऐसा ही किया।

जब बुलेट का जवाब बुलेट से मिला तो पाकिस्तानी सैनिकों के होंसले पस्त हो गए और सफ़ेद झंडा दिखा कर रहम की भीख मांगने लगे।

वैसे भीख मांगना पाकिस्तान की पुरानी आदत है। क्युकी कुत्ते की पूँछ कभी सीधी नहीं हो सकती है।

पाकिस्तान शायद यह भूल गया है की भारतवर्ष की बागडोर अब एक शेर के हाथ में है जो पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में आया है और अन्य क्षेत्रीय दलों के सामने असहाय नहीं है एवं कठोर निर्णय अपने दम पर ले सकता है।

विश्व के सभी प्रमुख देश मोदी जी को हल्के में नहीं ले रहे हैं अपितु सीरियस ले रहे हैं। जिसका त

ताज़ा उदहारण आपने अमेरिका में कुछ दिनों पहले नवरात्री के दिनों में देख लिया है।


निशांत पन्त

Sunday, April 13, 2014

चुनावी मौसम

चुनावी मौसम चल रहा है।
देश पूरा जल रहा है।
हर तरफ महंगाई की मार है,
भ्रष्टाचारियों से जनता परेशान है।

चुनावी मौसम में नेता
जनता से मिलने आते हैं,
जैसे बरसात के मौसम में
मेंढ़क निकल आते हैं।

खत्म होते ही चुनावी मौसम,
बदल जाता है नेताओं का मन।
फिर ये जनता को भूल जाते हैं,
जिनके बहुमूल्य मत को पाकर
ये संसद में जाते हैं।


© निशान्त पन्त

Monday, August 5, 2013

वायु प्रदूषण और मौसम का बदलता अंदाज़

जैसे-जैसे वायु प्रदूषण  बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे मौसम भी अपना मिजाज बदल रहा है। गर्मी पड़ रही है तो इतनी पड़ रही  है कि  सालों पुराने रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है ठीक ऐसा ही सर्दी के मामले मैं भी है।  इसलिए दोस्तों हमको वायु प्रदूषण को किसी भी हालत मैं रोकना है।

जितनी तेज़ी से ये प्रदूषण बढ़ रहा है मुझे तो लगता है की सांस लेने के लिए शुद्ध वायु मिलनी भी बहुत मुश्किल हो जाएगी। प्रदूषण को समाप्त तो नहीं किया जा सकता परन्तु इसकी रोकथाम की जा सकती है। इसके लिए हमको वृक्षारोपण करना पड़ेगा और ग्रीन हाउस गैसों का उत्पादन भी कम करना होगा। हमको चाहिए कि हम निजी वाहनों की बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करें।

दोस्तों सब कुछ हमारे हाथों मैं ही है, चाहे तो बना दें, चाहे तो बिगाड़ दें।

दोस्तों हमको अपने जीवन का अंदाज़ बदलना होगा, नहीं तो अगर मौसम ने अपना अंदाज़ बदल लिया तो हमारा जीना दुर्भर हो जायेगा।

निशान्त पन्त

Monday, July 22, 2013

भगवान् का घर : व्यवसायिक संस्थान या मनोरंजन स्थल

मनुष्य इतना स्वार्थी हो गया है कि उसने भगवान् का भी व्यवसायीकरण कर दिया है. कहीं भी मंदिरों मैं जाओ तो सारी वस्तुएं बहुत महंगी मिलती हैं. भगवान की पूजा-अर्चना के लिए भी वीआईपी कतारें लगती है. अच्छे ढंग से पूजा करने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ती है. मनुष्यों ने भगवान के घर पर तक अतिक्रमण कर दिया है.

एक समय था कि मनुष्य अपने पापों का बोझ कम करने के लिए, मन्नत मांगने के लिए व मन की शांति के लिए भगवान के द्वार जाता था. परन्तु अब भगवान् के घर की परिभाषा ही बदल गयी है. भगवान के द्वार को मनुष्यों ने मनोरंजन स्थल समझ लिया है.

केदारनाथ धाम मैं आई आपदा शायद ईश्वर के द्वारा स्वार्थी मानव जाति के लिए एक संकेत हो कि "उनके घर मैं जो अतिक्रमण करेगा उसका यही हश्र होगा."

निशान्त पन्त

Wednesday, May 29, 2013

क्या आप स्वतंत्र हैं?

भारत को आज़ाद हुए ६६ साल बीत चुके हैं लेकिन हम आज भी स्वतंत्र नहीं हो पाए हैं. फर्क सिर्फ इतना है की पहले हम गोरे अंग्रेजों के गुलाम थे और आज काले अंग्रेजों (भ्रष्ट नेताओं) के गुलाम बन चुके हैं.

देश की कानून व्यवस्था इतनी खोखली हो चुकी है जिसका कोई जवाब नहीं. बलात्कार पीड़ित महिला पुलिस थाने मैं रिपोर्ट लिखाने जाती है तो पुलिस उसको ही पकड़ लेती है, सड़क में चल रहा कोई राहगीर किसी दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति को हॉस्पिटल ले जाता है तो डॉक्टर बोलता है की ये पुलिस केस है पहले पुलिस मैं रिपोर्ट कराओ फिर इलाज होगा, सरकारी ऑफिस में किसी काम के लिए जाओ तो चपरासी अधिकारी से मिलाने के लिए पैसे मांगता है, अधिकारी से किसी ऐसे काम को कराना हो जो की आपका हक है के लिए भी पैसे देने पड़ते हैं. देश की पुलिस भ्रष्ट नेताओ के हाथ की कठपुतली बन गयी है. कानून व्यस्था सिर्फ आम आदमी के लिए ही है. नेताओ के ऊपर कानून व्यस्था लागू ही नहीं होती है. एक चोर हज़ार रूपये चुराता है तो उसको पुलिस पकड़ लेती है और जेल में डाल देती है. अगर इस देश के भ्रष्ट नेता लाखों , करोड़ो रूपये डकार जाते हैं उनका पुलिस कुछ भी नहीं कर पाती है.

अर्थात कानून आम आदमी के लिए अलग हिसाब से काम करता है और भ्रष्ट नेताओं, माननीयों के लिए अलग.

क्या आप अब भी समझते हैं कि आप स्वतंत्र है? जवाब आपको खुद सोचना है.

अगर आपका जवाब "हाँ" है तो जैसा चल रहा है उसे मूक दर्शक कि तरह देखते और सुनते रहें.

और अगर आपका जवाब "नहीं" है तो कृपया मूक दर्शक बने रहने कि बजाय इस खोखली व्यस्था के खिलाफ कड़े कदम उठाएं. आपके साथ कुछ भी गलत हो तो उसको सहने के बजाये उसका विरोध करें. क्यूँकि किसी  महान व्यक्ति ने कहा था कि "जुर्म करने वाले से सहने वाला ज्यादा गुनहेगार होता है.



साभार
निशान्त पन्त

Wednesday, March 27, 2013

आम आदमी

हम आम आदमी हैं, पिसते आये हैं.
लेकिन ये कब तक चलेगा?
हम आम आदमी हैं, लुटते आये हैं.
लेकन ये कब तक चलेगा?

हम आम आदमी हैं, भ्रष्ट नेताओं ने हमारा खून चूसा है.
हम कब तक अपना खून चुसवाएंगे?
ये तो भ्रष्ट नेता है, इनका पेट कभी नहीं भरता है!
ये तो आम जनता का खून चूसते आये है, और चूसते रहेंगे.

जनता को बेवक़ूफ़ बना ये सत्ता में आते हैं.
कुर्सी पाने के बाद जनता को भूल जाते हैं.
हम आम जनता है, सब हमारे हाथ में है.
इस बार इन पापियों को सबक सिखाना है.
ईमानदार व्यक्ति को ही अपना मत देना है.

आम आदमी की ताकत का एहसास इन देश द्रोहियों को दिलाना है.
इस बार के चुनाव में इनको नाकों चने चबवाना है.


साभार
निशांत "अकेला"